पिछले 24 घंटों के दौरान 81,533 मरीज स्वस्थ हुए पांच राज्यों से कुल 60 फीसदी मरीज ठीक हुए - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 12 सितंबर 2020

पिछले 24 घंटों के दौरान 81,533 मरीज स्वस्थ हुए पांच राज्यों से कुल 60 फीसदी मरीज ठीक हुए

 


केंद्रित रणनीतियों और उपायों की बदौलत भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की सख्या में लगातारतेज बढोत्तरी हो रही है। भारत ने आज एक और उपलब्धि हासिल की है। पिछले 24 घंटों के दौरान 81,533 मरीज ठीक हुए हैं जो अब तक एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है।

ठीक होने वाले मामलों में से 60% मामले पाँच राज्योंमहाराष्ट्रतमिलनाडुआंध्र प्रदेशकर्नाटक और उत्तर प्रदेश से बताए जा रहे हैं।

अकेले महाराष्ट्र ने 14,000 से अधिक का योगदान दिया है और कर्नाटक ने एक दिन की रिकवरी दर की इस सूची में 12,000 से अधिक का योगदान दिया है।

इसके साथ ही ठीक होने वालों की दर (रिकवरी दर) को 77.77% तक पहुंच गई है। कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 36 लाख (3,624,196) को पार कर गई है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001XGIO.jpg

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 97,570 नए पुष्ट मामले सामने आए हैं। इसमें से अकेले महाराष्ट्र से 24,000 से अधिक मामले शामिल हैं। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दोनों ने 9,000 से अधिक योगदान दिया है।

कुल मामलों में से 60 फीसदी मामले केवल पांच राज्यों से रिपोर्ट किए गए हैं। इन्हीं राज्यों ने पिछले 24 घंटों में अधिकतम ठीक होने की दर भी हासिल की है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002QJI1.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,201 मौतें दर्ज की गई हैं। कल की रिपोर्ट में 442 मौतों के साथ कुल 36 फीसदी मौतें महाराष्ट्र से हैं और इसके बाद साथ कर्नाटक से 130 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मौतों में से 69% मौते पांच राज्यों / केंद्र शासि प्रदेशों- महाराष्ट्रतमिलनाडुकर्नाटकआंध्र प्रदेश और दिल्ली से दर्ज की गई हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003F4Y7.jpg

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003F4Y7.jpg