Barghat Daily News : बरघाट स्थित धान खरीदी केन्द्रों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

Barghat Daily News : बरघाट स्थित धान खरीदी केन्द्रों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

 Barghat Daily News | बरघाट के समाचार 


 कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने शुक्रवार 20 नवम्बर को बरघाट क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। उन्होंने खरीदी केन्द्र प्रभारियों को धान उपार्जन को लेकर केन्द्रों में सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, स्कंध के सुरक्षित भण्डारण, परिवहन के साथ ही किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को वर्तमान परिपेक्ष्य के मद्देनजर कोविड संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बरघाट श्री संजय बारस्कार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Barghat Daily News |