भारत में आज कोरोना मरीज :गत 24 घंटे में 16,432 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ दो लाख 24 हजार - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

भारत में आज कोरोना मरीज :गत 24 घंटे में 16,432 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ दो लाख 24 हजार

देश में कोरोना संक्रमण की लगातार धीमी हो रही रफ्तार के चलते पिछले 11 दिन में तीसरी बार 20 हजार से कम नये मामले सामने आये हैं और रिकवरी दर में निरंतर बढ़ोतरी से सक्रिय मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है।

भारत में आज कोरोना मरीज :गत 24 घंटे में 16,432 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ दो लाख 24 हजार


केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 16,432 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ दो लाख 24 हजार से अधिक हो गयी है। पिछले 11 दिन में यह तीसरी बार है कि संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 20 हजार से नीचे रही है। इससे पहले 19 दिसम्बर को 19,556 तथा 27 दिसम्बर को 18,732 मामले दर्ज किये गये थे।

पिछले 24 घंटों के दौरान 24,900 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 98.07 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 95.92 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले 8720 घटकर 2.68 लाख पर आ गये और इनकी दर 2.63 प्रतिशत रह गयी। इसी अवधि में 252 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,48,153 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।

महाराष्ट्र में सक्रिय मामलाें में 2053 की गिरावट आयी है और इनकी संख्या 58,294 रह गयी है। वहीं 18.14 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं जबकि 50 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 49,305 हो गया है।
केरल में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 64,205 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या 2990 तथा कोरोनामुक्त होने वालों का आंकड़ा 6.76 लाख हो गया है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है।


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सक्रिय मामलों में निरंतर कमी आ रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान इनकी संख्या 416 कम होकर 6297 रह गयी। वहीं 21 मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,474 हो गयी है। दिल्ली में 6.06 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 12,566 रह गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,070 पर पहुंच गया है तथा अब तक करीब 8.92 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं।

आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले घटकर 3423 रह गये। राज्य में अब तक कोरोना से 7098 लोगों की मौत हुई है और 8.70 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 661 कम होकर 14,710 रह गये। इस महामारी से 8322 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.59 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं।
तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8867 रह गयी है तथा अभी तक 12,080 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.94 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
ओडिशा में सक्रिय मामलों की संख्या 2482 रह गयी है, वहीं करीब 3.24 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में चार लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1864 हो गयी है।

तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 5999 रह गये हैं और 1535 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.77 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।
पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 13,161 रह गये हैं और 9625 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.25 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं।

पंजाब में सक्रिय मामले घटकर 4014 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.56 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 5312 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 9874 रह गयी है तथा अब तक 2.25 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3572 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 739 कम होकर 12,962 रह गये हैं। राज्य में 2.60 लाख लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं वहीं 26 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3319 हो गयी है।

गुजरात में सक्रिय मामले 10,223 रह गये हैं तथा 4288 लोगों की मौत हुई है और 2.28 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 140 घटकर 4928 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1386 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.44 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 2882, राजस्थान में 2677, जम्मू-कश्मीर में 1875, उत्तराखंड में 1489, असम में 1038, झारखंड में 1020, हिमाचल प्रदेश में 921, गोवा में 734, पुड्डुचेरी में 631, त्रिपुरा में 385, मणिपुर में 348, चंडीगढ़ में 316, मेघालय में 138, लद्दाख में 126, सिक्किम में 126, नागालैंड में 79, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में आठ तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।