केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन एंड इम्युनाइजेशन (गावी) ने गावी बोर्ड के सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।
डॉ हर्षवर्धन गावी बोर्ड में उत्तर-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय, पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रीय कार्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। डॉ. हर्षवर्धन की सदस्यता 01 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2023 तक मान्य होगी।
सामान्य तौर पर बोर्ड की बैठक वर्ष में दो बार जून और नवंबर या दिसंबर में होती है और एक वार्षिक रिट्रीट आमतौर पर मार्च या अप्रैल में आयोजित किया जाता है।
ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन एंड इम्युनाइजेशन (गावी) क्या है
गावी बोर्ड वैक्सीन अलाएंस के कार्य की निगरानी करता है तथा कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का निरीक्षण करता है। इसके अलावा यह रणनीतिक निर्देशों और नीति निर्माण का कार्य भी करता है। गावी ने दुनिया भर के गरीब देशों में 82 करोड़ से अधिक बच्चों के टीकाकरण में मदद की है।
डिजिटल ओशन ऐप
केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज वेब आधारित डिजिटल ओशन ऐप का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इसे पृथ्वी विज्ञान के आईएनसीओआईएस (इण्डियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इंफॉरमेशन सर्विसेज) ने विकसित किया है।
डॉ. हर्ष वर्धन ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल ओशन अपने किस्म का ओशन डेटा प्रबंधन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म है। डिजिटल ओशन प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया की सोच की दिशा में एक बड़ा कदम है और इससे भारत को डिजिटल सशक्त समाज और ज्ञानवान अर्थव्यवस्था बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह राष्ट्र सशक्त बनेगा, जिसके पास डेटा की स्वर्णिम खान होगी और इसे सार्थक रूप से प्रोसेस और व्याख्या करने की क्षमता होगी।