IND VS AUS: पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत का स्कोर 233/6 - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

IND VS AUS: पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत का स्कोर 233/6

IND VS AUS: पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत का स्कोर 233/6

  •  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला  डे नाइट टेस्ट
  •  पृथ्वी शाह बिना खाता खोले हुए आउट
  •  कोहली, पुजारा,  रहाणे ने टीम को संभाला 



ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन रात के पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को भारत ने छह विकेट खोकर 233 रन बना लिए. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी  करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही  भारत को पहला झटका मैच की दूसरी ही गेंद पर लग गया जब पृथ्वी शाह बिना खाता खोले आउट हो गए, कुछ देर बाद ही मयंक अग्रवाल भी 17 रन बनाकर आउट हो गए,  इसके बाद टीम को संभालते हुए कप्तान विराट कोहली ने 74, चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन बनाए और अजिंक्य रहाणे ने 42 रन बनाये,  पहले दिन का खेल समाप्त होने पर ऋद्धिमान साहा  9 और आर अश्विन 15 रन बनाकर  पिच पर टिके हुए हैं.


ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क  ने 2 विकेट  तथा  हेजलवुड कमिन्स और ल्योन ने 1-1  विकेट लिया