अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस :उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिव्यांग दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस :उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिव्यांग दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं

 

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर 

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिव्यांग जनों के कौशल और क्षमता पर भरोसा करने का आह्वान करते हुए कहा है कि वे भी समुदाय के विकास में बराबर के भागीदार हैं।

श्री नायडू ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जारी एक संदेश में कहा है कि दिव्यांग जनों ने अपने कौशल और प्रतिभा के बल पर कई उपलब्धियां हासिल की है।



उपराष्ट्रपति ने कहा, “ अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर हमारे दिव्यांग मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनके विशेष कौशल को प्रणाम करता हूं। ऐसे कितने ही उदाहरण हैं जब हमारे दिव्यांग बहनों भाइयों ने अपनी प्रतिभा और लगन से अनुकरणीय उपलब्धियां हासिल की हैं। देश के विकास में वे हमारे बराबर के साझेदार हैं। समुदाय के रूप में हम उनकी प्रतिभाओं को स्वीकारें, उसका अभिनंदन करें।