फ्रांस के तीन सैनिकों पर हमला कर उनकी हत्या आतंकवादी संगठन अलकायदा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 3 जनवरी 2021

फ्रांस के तीन सैनिकों पर हमला कर उनकी हत्या आतंकवादी संगठन अलकायदा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली

पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में फ्रांस के तीन सैनिकों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गयी है। आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़े संगठन जामा नुसरत उल-इस्लाम वा अल-मुस्लीमीन (जेएनआईएम) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

अमेरिकी खुफिया समूह ने शनिवार को यह जानकारी दी। जेएनआईएम ने माली से फ्रांसीसी सेना को हटाने की मांग की है।


यह हमला माली के होमबोरी क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हुआ जब फ्रांसीसी सैनिक एक वाहन में सवार होकर सैन्य अभियान के लिए जा रहे थे। हमला आईईडी विस्फोट के जरिये किया गया था।
गौरतलब है कि 2014 में फ्रांस ने मौरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर और चाड में इस्लामिक आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक सैन्य अभियान की शुरुआत की थी।