केरल में हैवानियत: 17 साल की लड़की से कुछ महिनो में 44 लोगों ने किया दुराचार , 20 आरोपी गिरफ्तार 24 अब तक है फरार - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 21 जनवरी 2021

केरल में हैवानियत: 17 साल की लड़की से कुछ महिनो में 44 लोगों ने किया दुराचार , 20 आरोपी गिरफ्तार 24 अब तक है फरार

केरल में हैवानियत: 17 साल की लड़की से कुछ महिनो में 44 लोगों ने किया दुराचार , 20 आरोपी गिरफ्तार 24 अब तक है फरार 



  • केरल में पिछले कुछ महीनों में  17 साल की नाबालिग लड़की के साथ 44 लोगों ने किया बलात्कार
  • बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोप में 44 पुरुषों के खिलाफ 32 मामले दर्ज
  • इन मामलों में शामिल 24 लोग अभी भी पुलिस की पकड़ से हैं बाहर
  • केरल प्रति लाख आबादी पर महिलाओं के रेप केस की दर में दूसरे स्थान पर है, यहाँ प्रति लाख आबादी पर 11.1 महिलाओं के साथ रेप के मामले आये हैं ।
  • राजस्थान के आंकड़े शर्मसार करने वाले हैं राज्य प्रति लाख 15.9 की दर से इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।



केरल की 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने  रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का खुलासा करते हुए कहा है कि पिछले कुछ महीनों में 44 लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया है। निर्भया केंद्र पर हुई काउंसलिंग के दौरान इस किशोरी ने अपनी बात कही है। जिन लोगों पर उसके यौन उत्पीड़न का आरोप है, उनमें से 24 आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं।



पुलिस ने बताया कि किशोरी का यह अनुभव तब सामने आया जब निर्भया केंद्र पर उसके साथ काउंसिलिंग का सत्र चल रहा था। केरल के मलप्पुरम जिले के पल्‍लकड़ में एक 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोप में 44 पुरुषों के खिलाफ 32 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इन मामलों में शामिल 20 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा तमाम लोगों की तलाश की जा रही है।


कई आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में जिन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे, उसमें से कई की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा आरोपियों में से कई लोग न्यायिक हिरासत में हैं, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।