नीतियों के उल्लंघन पर ट्रंप का ट्वीटर खाता 12 घंटों के लिए बंद - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 7 जनवरी 2021

नीतियों के उल्लंघन पर ट्रंप का ट्वीटर खाता 12 घंटों के लिए बंद

ट्विटर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीटर खाता नीतियों के उल्लंघन को लेकर 12 घंटों के लिए बंद कर दिया है।



ट्विटर ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि अगर श्री ट्रम्प हमारी सिविक इंटीग्रिटी या हिंसक को लेकर उसकी नीतियों का भविष्य में उल्लंघन करते है तो उनके निजी खाते को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि श्री ट्रम्प द्वारा हाल में पोस्ट किए गए तीन ट्वीट्स को आज हटा दिया गया है क्योंकि उन्होंने कैपिटल हिल पर हिंसक स्थिति के बीच हिंसक खतरों का उल्लंघन किया है। परिणामस्वरूप उसका खाता 12 घंटे के लिए बंद हो जाएगा।