ऑस्कर 2021 नॉमिनेशन अनाउंस : प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव द व्हाइट टाइगर ऑस्कर के लिए नॉमिनेट |Oscar 2021 nomination announcement - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 16 मार्च 2021

ऑस्कर 2021 नॉमिनेशन अनाउंस : प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव द व्हाइट टाइगर ऑस्कर के लिए नॉमिनेट |Oscar 2021 nomination announcement

ऑस्कर 2021 नॉमिनेशन अनाउंस :  प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव द व्हाइट टाइगर ऑस्कर के लिए नॉमिनेट

ऑस्कर 2021 नॉमिनेशन अनाउंस :  प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव द व्हाइट टाइगर ऑस्कर के लिए नॉमिनेट


बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की जोड़ी वाली फिल्म द व्हाइट टाइगर ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो गयी है।

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म द व्हाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका और राजकुमार के साथ गौरव आदर्श लीड रोल में नजर आए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशन अनाउंस किए हैं और इस लिस्ट में उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर ने अपनी जगह बना ली है। द व्हाइट टाइगर को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में शामिल किया गया है।

ऑस्कर में नॉमिनेट होने के बाद प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। प्रियंका ने ट्वीट किया, "हम ऑस्कर में नॉमिनेट हुए हैं। द व्हाइट टाइगर टीम और रमीन मुबारक हो। फिल्म का नॉमिनेशन खुद अनाउंस करते हुए मुझे बहुत स्पेशल महसूस हो रहा था। सब पर गर्व है।" राजकुमार राव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, "हम ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं। रमीन बहरानी और द व्हाइट टाइगर टीम।"