PM मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, जानिए क्या है देश में वैक्सीनेशन की स्थिति. - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

PM मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, जानिए क्या है देश में वैक्सीनेशन की स्थिति.

PM मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, जानिए क्या है देश में वैक्सीनेशन की स्थिति.



दिल्ली :प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज सुबह-सुबह  कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ ले ली, सुबह वे AIIMS दिल्ली पहुंचे और वहां पर उन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाई,   प्रधानमंत्री ने इसकी जानकारी  सोशल मीडिया साइट पर ट्वीट करके दी. 

 साथ ही प्रधानमंत्री ने  वैक्सीनेशन हेतु एलिजिबल लोगों को वैक्सीन  लगवाने हेतु प्रेरित किया.

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत बायोटेक की  Covaxin  की पहली डोज 1 मार्च को लगवाई थी, उसके बाद आज उन्होंने आज दूसरी डोज लगवाई. 

क्या है  देश में वैक्सीनेशन की स्थिति

मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के अनुसार देश में अब तक 8. 83 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं, कल 13.14 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई. 


वहीं 6 अप्रैल को देश में 33 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई गई थी, और भारत में प्रतिदिन वैक्सीनेशन के मामले में अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया था 


विभिन्न देशों में एक दिन में लगी वैक्सीन 

महाराष्ट्र पंजाब और दिल्ली में वैक्सीनेशन की ख़राब स्तिथी 

वहीं स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने महाराष्ट्र पंजाब और दिल्ली में वैक्सीनेशन की स्थिति पर चिंता जताई है,  महाराष्ट्र में केवल 41% स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है, दिल्ली में 41% तथा पंजाब में मात्र 27%  स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है,  जबकि 12 राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पर 60% से अधिक  स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है.