LPG Price: रसोई गैस की कीमतों में गिरावट, जानिए अपने शहर में कीमत - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

LPG Price: रसोई गैस की कीमतों में गिरावट, जानिए अपने शहर में कीमत

LPG Price: रसोई गैस की कीमतों में 10 रुपए की गिरावट, जानिए अपने शहर में कीमत.



नए वित्त वर्ष के पहले दिन रसोई गैस की कीमत में कटौती करने का फैसला लिया गया है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि उसने एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 10 रुपए की कटौती का फैसला किया है. नई कीमत 1 अप्रैल से लागू होगी. इससे पहले विश्वस्त सरकारी सूत्रों ने बताया था कि बहुत जल्द पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ एलपीजी गैस के रेट में भी गिरावट आएगी. सूत्रों का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में फिर से कच्चे तेल का भाव गिर रहा है. यही वजह है कि इन उत्पादों की कीमत में गिरावट आएगी. पिछले एक सप्ताह में पेट्रोल और डीजल के रेट में तीन बार गिरावट आ चुकी है.


‘दिल्ली में सब्सिडी और बाजार मूल्य वाले 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की लागत एक अप्रैल से 809 रुपये पड़ेगी, फिलहाल यह 819 रुपये है.''


मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में 14.2KG सिलिंडर की कीमत 


शहर     वर्तमान कीमत      पुरानी कीमत 

इंदौर         837                         847

भोपाल      815                         825

जबलपुर    816                         826

ग्वालियर    893                         903

छिंदवाड़ा    833                         843

बालाघाट    834                         854

सिवनी       827                         837

देवास        841                         851

खरगोन      846.5                     856.5

कटनी        832                         842

बड़वानी     857                         867

*कीमते INDIAN OIL की वेबसाइट के अनुसार 


इसके अतिरिक्त  कोलकाता में 845.50 से घटकर 835.50  रुपए, मुंबई में 819 रुपए से घटकर 809 रुपए और चेन्नई में 835 रुपए से घटकर 825 रुपए हो गई है


क्रूड ऑयल की कीमत में लगातार आ रही है गिरावट

पिछले कुछ समय से क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट देखी जा रही है. इंटरनेशनल मार्केट में यह 64 डॉलर के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. मार्च के शुरुआती सप्ताह में यह 71 डॉलर तक पहुंच गया था. सरकारी सूत्र ने कहा कि रिटेल में पेट्रोल-डीजल की कीमत का कैलकुलेशन क्रूड ऑयल के रेट पर निर्भर करता है. ऐसे में आने वाले दिनों में यह सस्ता होगा. फरवरी के महीने में पेट्रोल और डीजल का रेट ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था. पिछले एक सप्ताह में इसके रेट में 60 पैसे से ज्यादा की गिरावट आई है.


ट्रेंड में गिरावट का अनुमान

वर्तमान ट्रेंड के मुताबिक, रेट में केवल गिरावट आएगी. इसमें तेजी की अभी कोई संभावना नहीं है. पेट्रोल और डीजल का रेट 15 दिनों के क्रूड ऑयल के ऐवरेज (rolling average of benchmark fuel) रेट पर आधारित है जबकि एलपीजी का रेट हर महीने की पहली तारीख को बदलता है.


पिछले दो महीने में 125 रुपए महंगा हुआ गैस सिलिंडर

पिछले कुछ समय से कुकिंग गैस की कीमत में केवल उछाल आया है. फरवरी और मार्च के महीने में रसोई गैस की कीमत में 125 रुपए का इजाफा हुआ है. 4 फरवरी को कीमत में 25 रुपए का उछाल आया, उसके बाद 15 फरवरी को कीमत में 50 रुपए का उछाल आया, उसके बाद 25 फरवरी को फिर 25 रुपए और 1 मार्च को फिर से 25 रुपए की तेजी आई.