मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना :मुख्यमंत्री किसानों के खाते में अंतरित करेंगे 1500 करोड़ रूपये |Madhya Pradesh Chief Minister Farmer - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 6 मई 2021

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना :मुख्यमंत्री किसानों के खाते में अंतरित करेंगे 1500 करोड़ रूपये |Madhya Pradesh Chief Minister Farmer

 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना

मुख्यमंत्री श्री चौहान 75 लाख किसानों के खाते में अंतरित करेंगे 1500 करोड़ रूपये

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 7 मई को 'मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना' अंतर्गत प्रदेश के 75 लाख किसानों के खाते में 1500 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। अपरान्ह 3 बजे आयोजित होने वाले इस वर्चुअल कार्यक्रम का संचार के विभिन्न माध्यमों से सीधा प्रसारण होगा। कार्यक्रम में मंत्रि-परिषद के सदस्य, जन-प्रतिनिधि, कलेक्टर्स, कमिश्नर्स और 'मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना' के किसान हितग्राही शामिल होंगे।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के किसानों के लिये 'मुख्यमंत्री किसान-कल्याण सम्मान निधि योजना' की शुरूआत कर किसानों को मध्यप्रदेश शासन की और से प्रतिवर्ष 4 हजार रूपये दो बराबर किश्तों में दिये जाना शुरू किया है। इन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में भी प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 2-2 हजार रूपये मिल रहे हैं। इस प्रकार किसानों को अब कुल 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि मिल रही है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना :मुख्यमंत्री किसानों के खाते में अंतरित करेंगे 1500 करोड़ रूपये |Madhya Pradesh Chief Minister Farmer