टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पर मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 3 जून 2021

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पर मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पर  मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR


 टाइगर और दिशा फोटो इंस्टाग्राम


बॉलीवुड  के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं,  दोनों को अक्सर साथ में पार्टी इसमें ड्राइव पर देखा जा सकता है,  लेकिन  हाल ही में लॉकडाउन के दौरान दोनों मुंबई की सड़कों में घूमते पाए गए मुंबई पुलिस ने  उन्हें घूमते हुए देखकर रोक दिया,  उस समय तो पुलिस ने टाइगर और दिशा के  डाक्यूमेंट्स चेक करके उन्हें छोड़ दिया लेकिन बाद में लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में दोनों पर FIR दर्ज की गई है. 



बिना किसी वजह के  मंगलवार को दिशा और टाइगर  निकले थे ड्राइव पर 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम में सेशन के बाद दिशा और टाइगर ड्राइव पर निकले थे। टाइगर पीछे बैठे थे जबकि दिशा आगे की सीट पर थीं। पुलिस ने दोनों का आधार कार्ड चेक किया और दूसरी फॉर्मेलिटीज पूरी कीं। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें जाने दिया।