फिल्ममेकर आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज | Aayasha Sultana - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 11 जून 2021

फिल्ममेकर आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज | Aayasha Sultana

 फिल्ममेकर आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज 

फिल्ममेकर आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज


केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप पिछले कुछ दिनों से विवादों में है। इसबीच अब लक्षद्वीप पुलिस ने गुरुवार को फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर एक टेलीविजन बहस के दौरान 'जैविक हथियार' वाली टिप्पणी को लेकर राजद्रोह के आरोप लगाए गए हैं।

 

भाजपा की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर द्वारा कवरत्ती पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सुल्ताना ने एक मलयालम चैनल में एक बहस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार के बारे में झूठी खबर फैलाई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप में कोरोना के प्रसार के लिए 'जैविक हथियारों' का इस्तेमाल किया है।

 

कवरत्ती पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, फिल्म निर्माता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (राजद्रोह) और 153 बी (अभद्र भाषा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सुल्ताना का एक राष्ट्रविरोधी कृत्य था, जिसने केंद्र सरकार की "देशभक्ति की छवि" को धूमिल किया। इतना ही नहीं उन्होंने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। इससे पहले भी भाजपा ने फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए द्वीप में विरोध प्रदर्शन किया।

 

बता दें कि सुल्ताना लक्षद्वीप के चेटियाथ द्वीप की रहने वाली हैं। स्थानीय मॉडल और अभिनेत्री सुल्ताना ने कई मलयालम फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया है।