भारत ने श्रीलंका को जीत के साथ सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त Sports News - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 21 जुलाई 2021

भारत ने श्रीलंका को जीत के साथ सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त Sports News

 भारत ने श्रीलंका को  जीत के साथ सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त Sports News

भारत ने श्रीलंका को  जीत के साथ सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त Sports News



तेज गेंदबाज दीपक चाहर की नाबाद 69 रन की मैच विजयी पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को मंगलवार को दूसरे वनडे में तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।

श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो (50) और चरित असलंका (65) के अर्धशतकों की बदौलत श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट खो कर 275 रन बनाए। भारत ने 49.1 ओवर में सात विकेट पर 277 रन बनाकर रोमांचक जीत हासिल कर ली। भारत की श्रीलंका के खिलाफ यह 93वीं जीत है और इसके साथ ही उसने किसी देश के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बना दिया है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 92 जीत और पाकिस्तान के श्रीलंका के खिलाफ 92 जीत दर्ज करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा और नया रिकॉर्डधारी बन गया।