उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री : पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के ग्याहरवें मुख्यमंत्री
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत से बनी भारतीय जनता
पार्टी (भाजपा) की सरकार का कार्यकाल पूरा होने से लगभग आठ महीने पहले तीसरी बार
नये मुख्यमंत्री के रूप में विधायक पुष्कर सिंह धामी को शनिवार को विधायक का चुन
लिया गया। वह आज शाम को नए पद की शपथ ले सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के
प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में अपराह्न तीन बजे विधानमंडल दल की
बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुरू हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्रियों
त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत सहित भाजपा सांसद और विधायक भी उपस्थित रहे। लगभग तीस
मिनट तक चली इस बैठक में खटीमा से विधायक धामी को विधायक दल का नेता सदन चुन लिया
गया।
श्री तोमर ने बैठक कक्ष के बाहर एकत्रित
संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी। श्री धामी को नेता सदन चुने जाते ही फूल-मालाओं
से लाद दिया गया।
अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, श्री धामी आज देर शाम मुख्यमंत्री पद
की शपथ लेंगे। इसके लिये राजभवन में तैयारी कर ली गई हैं। उल्लेखनीय है कि पौड़ी
संसदीय क्षेत्र से सांसद और निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर
रात्रि मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसका कारण उनको विधायक न होना था।
संवैधानिक कारणों से राज्य सरकार का कार्यकाल एक वर्ष से कम होने के कारण विधानसभा
का उपचुनाव नहीं कराया जा सकता था। इससे पूर्व, 09 मार्च को तत्कालीन मुख्यमंत्री
त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर श्री तीरथ मुख्यमंत्री बनाये गये थे।