फ्रांस में एक दिन में 7 हजार से ज्यादा केस, मॉस्को में मौतों का आंकड़ा बढ़ा; दुनिया में 2.48 करोड़ केस - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 29 अगस्त 2020

फ्रांस में एक दिन में 7 हजार से ज्यादा केस, मॉस्को में मौतों का आंकड़ा बढ़ा; दुनिया में 2.48 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 48 लाख 98 हजार 959 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 72 लाख 90 हजार 592 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 40 हजार 661 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। फ्रांस में संक्रमण की दूसरी लहर का असर साफ देखा जा रहा है। यहां गुरुवार को सात हजार से ज्यादा मरीज सामने आए। रूस के मॉस्को में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा है। सरकार एक और मेकशिफ्ट हॉस्पिटल बनाने जा रही है।

मॉस्को: मौतों का आंकड़ा बढ़ा
मॉस्को को छोड़कर रूस के बाकी हिस्सों में काफी हद तक संक्रमण पर काबू पाया जा चुका है। हालांकि, मॉस्को में हालात बहुत सुधरते नजर नहीं आते। मॉस्को में गुरुवार को 12 संक्रमितों की मौत हुई। इतना ही नहीं करीब पांच हजार नए मामले सामने आए। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि मॉस्को के उपनगरीय इलाकों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए यहां एक और मेकशिफ्ट हॉस्पिटल तैयार किया जा रहा है। इसकी क्षमता पांच हजार होगी।

यूएई : फिर नए केस सामने आए
आईपीएल 2020 यूएई में 19 सितंबर से शुरू होना है। लेकिन, इसके पहले देश में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को यहां 390 मामले सामने आए। इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा अब 68 हजार 901 हो गया। सरकार ने शनिवार को एक अहम बैठक बुलाई है। इसमें हेल्थ डिपार्टमेंट की तमाम आला अफसर शामिल होंगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सरकार कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन जैसा सख्त फैसला ले सकती है।

फ्रांस: लॉकडाउन हटाना महंगा पड़ा
यूरोपीय देशों में अगर किसी देश में संक्रमण की दूसरी लहर का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है तो वो फ्रांस है। शुक्रवार को एक बार फिर तेजी से मरीज बढ़े। 7 हजार 379 मामले सामने आए। इसके साथ ही इस हफ्ते मरीजों की संख्या करीब 22 हजार ज्यादा हो गई। फ्रांस सरकार ने संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की तरफ इशारा किया है। माना जा रहा है कि जिन क्षेत्रों में मरीज ज्यादा मिल रहे हैं, वहां फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि, चिंता इस बात की है कि नए क्लस्टर ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।

फ्रांस में इस हफ्ते 22 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। पेरिस में कुछ प्रतिबंध फिर से लगाए जा सकते हैं। (फाइल)

कनाडा : ट्रैवल बैन बढ़ाया
कनाडा ने दूसरे देशों में जाने वाले और वहां से आने वाल लोगों के लिए नया ट्रैवल प्लान तैयार किया है। इसके तहत यूएस से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध 30 सितंबर तक बढ़ा दया है। पहले यह 21 सितंबर तक था। सरकार का कहना है कि अगर यह प्रतिबंध हटाए जाते हैं तो देश में संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ने की आशंका है। यहां आज हेल्थ मिनिस्ट्री संक्रमण के नए मामलों की समीक्षा करेगी इसके साथ ही वैक्सीन रिसर्च पर भी बात होगी।

कनाडा में सरकार ने ट्रैवल बैन 21 की बजाए 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। सरकार का कहना है कि अमेरिका से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग पर अब ज्यादा फोकस किया जाएगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रूस की राजधानी मॉस्को में मास्कर लगाकर जाते स्टूडेंट्स। मॉस्को में शुक्रवार को 12 संक्रमितों की मौत हो गई। सरकार यहां एक और मेकशिफ्ट हॉस्पिटल बनाने जा रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34OLyUN