ताइवान में पतंग के साथ उड़ गई तीन साल की लड़की, हवा में कई बार गोता लगाने के बाद बचाई गई; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 31 अगस्त 2020

ताइवान में पतंग के साथ उड़ गई तीन साल की लड़की, हवा में कई बार गोता लगाने के बाद बचाई गई; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा

ताइवान में पतंग महोत्सव में एक हादसा होने से बच गया। यहां एक बच्ची पतंग की पूंछ में फंस गई और हवा में ऊंची उड़ गई। हालांकि, उसे बाद में बचा लिया गया। उसे मामूली चोट लगी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पतंग महोत्सव के दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

ताइवान के सिंचु शहर में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव चल रहा है। रविवार को यहां एक विशाल पतंग की पूंछ पर लड़की फंस गई। देखते ही वह हवा में ऊंचे उड़ गई। कई बार गोता लगाने के बाद वह जब नीचे की तरफ आई तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। आप भी यह वीडियो देखिए...

30 सेकंड तक हवा में रही
पतंग के साथ लड़की हवा में करीब 30 सेकंड तक रही। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। वहां मौजूद हर किसी की चीख निकल गई। नीचे उतरने पर उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, उसे कोई बड़ी चोट नहीं लगी। सिंचू शहर के मेयर लिन चि-चेन ने फेसबुक पर इस घटना के लिए माफी मांगी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंचु शहर में चल रहे पतंग महोत्सव में एक बड़ी पतंग की पूंछ पर फंसकर तीन साल की लड़की हवा में काफी ऊंचाई तक पहुंच गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34MvEtZ