पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने 1781 करोड़ रुपए टैक्स दिया; यह इमरान की पूरी कैबिनेट द्वारा चुकाए गए टैक्स से दोगुना - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 19 सितंबर 2020

पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने 1781 करोड़ रुपए टैक्स दिया; यह इमरान की पूरी कैबिनेट द्वारा चुकाए गए टैक्स से दोगुना

पाकिस्तान की संसद में पेश एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने दो साल पहले यानी 2018 में सबसे ज्यादा टैक्स अदा किया। भारतीय मुद्रा के हिसाब से शाहिद ने कुल 1782 करोड़ रुपए (242 लाख पाकिस्तानी रुपए) व्यक्तिगत टैक्स जमा किया। यह प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट सदस्यों द्वारा भरे गए कुल टैक्स के दोगुने से भी ज्यादा है। जानकारी समा न्यूज की रिपोर्ट में दी गई है।

संसद में टैक्स डायरेक्ट्री पेश
पाकिस्तानी संसद में शुक्रवार को टैक्स डायरेक्ट्री (2018) पेश की गई। इसमें देश के नामचीन लोगों द्वारा चुकाए गए टैक्स की जानकारी भी नाम के साथ दी गई है। इमरान की कैबिनेट में कुल 25 सदस्य हैं। इन सभी का टैक्स जोड़ लें तो यह 111.8 लाख पाकिस्तानी रुपए होता है। खुद इमरान ने 2 लाख 82 हजार 449 पाकिस्तानी रुपए टैक्स अदा किया। डिफेंस प्रोडक्शन मिनिस्टर जुबैदा जलाल ने अपनी इन्कम टैक्स डिटेल्स नहीं दीं।

160 सांसदों ने टैक्स ही नहीं भरा
डायरेक्ट्री के मुताबिक, 2018 में पाकिस्तान के कुल 160 सांसदों ने टैक्स ही नहीं भरा। रिपोर्ट में इसे ‘जीरो टैक्स पेयर्स’ कहा गया है। 2018 से 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में कुल 7 लाख टैक्स पेयर्स हैं। यह जानकारी फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू यानी एफबीआर की रिपोर्ट में दी गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान की संसद में पेश एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने 2018 में सबसे ज्यादा टैक्स अदा किया। इंडियन करंसी के हिसाब से शाहिद ने कुल 1781 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया। इमरान खान की पूरी कैबिनेट मिलकर भी यह टैक्स अदा नहीं कर सकी। (फाइल- शाहिद खकान अब्बासी)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EdL67p