पाकिस्तान की नेवी ने भारत के समुद्री इलाके में घुसकर 45 मछुआरों को अगवा किया, 8 बोट भी ले गए - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 16 सितंबर 2020

पाकिस्तान की नेवी ने भारत के समुद्री इलाके में घुसकर 45 मछुआरों को अगवा किया, 8 बोट भी ले गए

भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान की तरफ से भी भड़काने वाली हरकत की गई। बुधवार को पाकिस्तान नेवी ने गुजरात से लगी भारतीय जल सीमा में घुसकर मछुआरों को निशाना बनाया। 8 बोट में सवार सभी 45 मछुआरों को अपने साथ ले गए। इनमें 6 बोट पोरबंदर की और 2 वेरावल की थीं। जानकारी के मुताबिक, सभी मछुआरों को कराची बंदरगाह ले जाया गया है।

परिवार ने सरकार मदद मांगी
पाकिस्तानी नेवी की इस हरकत से गुजरात के मछुआरे नाराज हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से दखल की मांग की। पाकिस्तान की नेवी की पकड़ में आने से बचे मछुआरों ने बताया कि वे भारतीय जल सीमा में ही मछलियां पकड़ रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी नेवी ने उनके साथियों को बंधक बना लिया और अपने साथ ले गए।

गुजरात की लंबी समुद्री सीमा पाकिस्तान से लगती है। पाकिस्तान की इस हरकत पर इंडियन कोस्ट-गार्ड भी सतर्क हो गए हैं।

पहले भी 17 मछुआरों को बंधक बनाया था
पाकिस्तान कोस्ट गार्ड ने इसी तरह बीती 17 फरवरी को भी सौराष्ट्र के 17 मछुआरों को उनकी 3 नावों के साथ बंधक बना लिया था। ‌‌‌फिलहाल, ये सभी कराची की जेल में बंद हैं। पाकिस्तानी नेवी का दावा था कि ये मछुआरे पाकिस्तान की जल सीमा में घुस आए थे। इससे पहले 13 फरवरी को भी पाकिस्तान कोस्ट गार्ड ने भारतीय मछुआरों पर फायरिंग की थी। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पोरबंदर पोर्ट के पास से भारतीय मछुआरों की बोट्स को पाकिस्तानी नेवी अपने साथ ले गई। 45 मछुआरों को कराची पोर्ट ले जाए जाने की खबर है। (प्रतीकात्मक)


from Dainik Bhaskar /local/gujarat/news/pakistan-navy-kidnaps-45-fishermen-including-6-boats-from-porbandar-127724278.html