सीरम इंस्टीट्यूट को ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का ट्रायल दोबारा शुरू करने की मंजूरी मिली; देश में अब तक 50.18 लाख केस - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 16 सितंबर 2020

सीरम इंस्टीट्यूट को ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का ट्रायल दोबारा शुरू करने की मंजूरी मिली; देश में अब तक 50.18 लाख केस

पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल की अनुमति मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने मंगलवार देर रात मंजूरी दी। दरअसल, ब्रिटेन में इस वैक्सीन के ट्रायल में शामिल एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने के बाद ट्रायल रोक दिया था। अब वहां फिर से ट्रायल शुरू हो गया। इस घटना के बाद भारत में भी ड्रग कंट्रोलर ने 11 सितंबर को ट्रायल रोक दिया था।

सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक, 'देश में फिलहाल दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल हो रहा है।' दुनिया में इस वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में पहुंच गया है। इसमें 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए हैं। ट्रायल के बाद सुरक्षा और असर के डेटा को मंजूरी दिलाने का काम बचेगा।

उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के डीजी प्रोफेसर बलराम भार्गव ने बताया है कि देश में 3 वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के स्टेज में हैं। कैडिला और भारत बायोटेक के फेज-1 के ट्रायल पूरे हो गए हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ने फेज-2 पूरा कर लिया है। फेज-3 में 1500 मरीजों पर ट्रायल शुरू कर देगा।

देश में मरीजों की संख्या 50 लाख के पार
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा मंगलवार को 50 लाख के पार कर गया। अब तक 50 लाख 18 हजार 34 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 91 हजार 96 नए मरीज बढ़े। ये आंकड़े covid19india के मुताबिक हैं।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश

राज्य में मंगलवार को संक्रमण के 2,323 नए मामले सामने आए, 1,902 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और 29 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 93 हजार 53 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 69 हजार 613 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21 हजार 620 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1,820 लोगों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान

मंगलवार को राज्य में कोरोना के 1,760 नए केस सामने आए। 1,711 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और 14 लोगों की जान चली गई। राज्य में अब तक 1 लाख 5 हजार 898 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 87 हजार 873 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16 हजार 761 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते 1,264 लोगों की मौत हो चुकी है।

3. बिहार

राज्य में मंगलवार को 1,575 मरीजों की पुष्टि हुई। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 61 हजार 101 पहुंच गई है। राहत की बात है कि इनमें 1 लाख 46 हजार 533 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 हजार 731 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते 836 लोग जान गंवा चुके हैं।

4. महाराष्ट्र

राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11 लाख के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 20 हजार 482 नए मामले बढ़े। अब तक 10 लाख 97 हजार 856 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 7 लाख 75 हजार 273 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 91 हजार 797 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 30 हजार 409 लोग संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

5. उत्तर प्रदेश

प्रदेश में मंगलवार को 24 घंटे के अंदर 6,895 नए पॉजिटिव केस बढ़े तो रिकॉर्ड 113 संक्रमितों की मौत हुई है। राहत की बात है कि एक दिन में 6,680 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, मंगलवार को लखनऊ कैंट से भाजपा विधायक सुरेश चंद्र तिवारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

अभी राज्य में 67 हजार 335 एक्टिव मरीज हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है। 2 लाख 52 हजार 97 लोग ठीक हो चुके हैं। 4,606 लोगों की मौत हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका ने पिछले दिनों ब्रिटेन में इस वैक्सीन के ट्रायल में शामिल एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने के बाद ट्रायल रोक दिया गया था। हालांकि, अब फिर शुरू हो गया है। - फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kq7RVl