
राजधानी में सोमवार से कोरोना संक्रमण की स्थिति और उसकी रोकथाम के लिए सीरो सर्वे शुरू हो गया। उन क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा जहां संक्रमण तेजी से फैला है। इसमें मुख्य रूप से घनी बस्तियों और इलाकों में सर्वे पर जोर रहेगा। ये एंटीबॉडी टेस्ट है, जो रैंडम किया जाएगा। इसके लिए राजधानी में 9200 घरों को चिन्हित किया गया है। पूरे शहर के 81 वार्ड में सर्वे कराया जाएगा। सोमवार 55 टीमों को सर्वे के लिए रवाना कर दिया गया है। स्वस्थ व्यक्ति के ब्लड का सैंपल लिया जाएगा और राज्य वायरोलॉजी लैब में उसका एलाइजा टेस्ट होगा। अगले दिन इसका रिजल्ट भी संबंधित व्यक्ति को मैसेज के जरिए भेजा जाएगा।

15 सितंबर तक चलेगा सर्वे
सीरो सर्वे शहर में 15 सितंबर तक चलेगा। सर्वे टीम में एक नर्स, एक वार्ड प्रभारी और दो शिक्षा कर्मी और पुलिस का एक जवान लगाया गया है। शहर के सभी 85 वार्डों में सर्वे किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट का विश्लेषण होगा। इसमें खास बात यह है कि कोई भी व्यक्ति स्वयं इस सर्वे में शामिल नहीं हो सकेगा। इसकी वजह यह है कि यह रेंडम सर्वे है। अपनी मर्जी से इसमें किसी को भी शामिल नहीं किया जाएगा। इसमें चिन्हित किए गए घर और वहां के लोगों का ही सैंपल लिया जाएगा।
सैंपल देने करेंगे प्रेरित
अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में जनसंख्या के आधार पर सर्वे हो, ऐसी प्लानिंग है। इसमें हर आयु वर्ग के लोग शामिल करेंगे। जिस परिवार के सदस्य सैंपल नहीं देंगे तो उसकी जगह कोई अन्य सदस्य सैंपल दे सकता है।
इलाके चिह्नित होंगे
55 टीमें अलग-अलग वार्डों में सर्वे करने के लिए लगाई गई हैं। हर आयु वर्ग को इसमें शामिल किया जाएगा। जियो टैगिंग के माध्यम से घर चिन्हित करेंगे। सर्वे से कोरोना संक्रमण के संभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया जा सकेगा। विभिन्न जोन की बस्तियों में घर-घर रैंडम आधार पर व्यक्तियों की स्वास्थ जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h0gOm4