बड़वानी समाचार जिले में 15 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव अब तक 20 लोगो की मृत्यु - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 28 सितंबर 2020

बड़वानी समाचार जिले में 15 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव अब तक 20 लोगो की मृत्यु



बड़वानी में शनिवार की देर शाम को 15 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1780 हो गई है। इसमें से 1487 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 273 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 20 लोगो की मृत्यु हुई है।  

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें पानसेमल का 62 वर्षीय पुरूष, 23 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय महिला, बड़वानी का 86 वर्षीय पुरूष, सेंधवा का 33 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय पुरूष, राजपुर का 45 वर्षीय पुरूष, 20 वर्षीय युवक, नागलवाड़ी की 44 वर्षीय महिला, खेतिया की 35 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय पुरूष, निवाली का 57 वर्षीय पुरूष, ठीकरी का 30 वर्षीय पुरूष, जलगोन की 33 वर्षीय महिला सम्मिलित है।


17 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद मिली छुट्टी


बड़वानी के 17 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात रविवार को आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 1780 लोग कोरोना वायरस पाॅजिटिव पाये गये थे, इसमें से 1487 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 273 कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। जबकि 20 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।


138 और लोगो की रिपोर्ट प्राप्त हुई निगेटिव

बड़वानी 27 सितम्बर 2020/ जिले से भेजे गये सेम्पल में से 138 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 24557 लोगो के सेम्पल जाॅच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 22156 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 1780 लोगो की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है, वही 970 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है। 

 ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 1780 लोगो में से 1487 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में 273 कोरोना वायरस पाॅजिटिव का बड़वानी एवं इन्दौर में चल रहा है, वही 20 लोगो की मृत्यु हुई है।