Badwani Corona Update :जिले में 23 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 26 सितंबर 2020

Badwani Corona Update :जिले में 23 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

 


जिले में 23 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

बड़वानी में शुक्रवार की देर शाम को 23 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1765 हो गई है। इसमें से 1470 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 275 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 20 लोगो की मृत्यु हुई है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें सेंधवा की 57 वर्षीय महिला, भड़गोन का 11 वर्षीय बालक, 29 वर्षीय महिला, राखी बुजुर्ग का 40 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय युवती, 14 वर्षीय बालक, 19 वर्षीय युवती, राजपुर का 53 वर्षीय महिला, सनगाव का 35 वर्षीय पुरूष, खेतिया की 62 वर्षीय महिला, 8 वर्षीय बालक, 36 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय बालिका, 50 वर्षीय पुरूष, खड़की की 33 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय पुरूष, बड़वानी का 31 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय पुरूष, उपला की 55 वर्षीय महिला, निवाली का 40 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।

27 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद मिली छुट्टी

बड़वानी के 27 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात शनिवार को आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 1765 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये गये थे, इसमें से 1470 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 275 कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। जबकि 20 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।

332 और लोगो की रिपोर्ट प्राप्त हुई निगेटिव

जिले से भेजे गये सेम्पल में से 332 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 24265 लोगो के सेम्पल जॉच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 21918 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 1765 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, वही 816 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।

    ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 1765 लोगो में से 1470 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में 275 कोरोना वायरस पॉजिटिव का बड़वानी एवं इन्दौर में चल रहा है, वही 20 लोगो की मृत्यु हुई है।