पोषण माह गतिविधियाँ के संचालन में सिवनी जिला प्रथम स्थान पर - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 10 सितंबर 2020

पोषण माह गतिविधियाँ के संचालन में सिवनी जिला प्रथम स्थान पर

 



जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण सितम्बर माह पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजनों को इस महत्वपूर्ण अभियान से जोड़कर जागरूक किया जा रहा है।

 उन्होंने बताया कि पोषण माह अभियान में प्रथम सप्ताह गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का पोषण और परिवार की भूमिका पर आधारित गतिविधि के तहत जिले की समस्त आंगनवाडी केन्द्रों में गर्भवती एवं धात्री माताओं को सही समय पर स्वास्थ्य जांच एवं पोषण देखभाल हेतु परिवारों की भूमिका के बारे में समझाईस दी गई है। इसी प्रकार द्वितीय सप्ताह में 6 माह से 2 वर्ष के बच्चों का सही समय पर ऊपरी आहार की शुरूआत और भ्रांतिया पर आधारित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के बजन लेने की गतिविधि के साथ ही परिवारजनों को स्तनपान के साथ - साथ ऊपरी आहार की शुरूआत करने के लाभ एवं कुपोषण से दूर रहने के बारे में समझाईश दिया जा रहा है। इस सम्पूर्ण गतिविधियों की मॉनिटरिंग भारत सरकार के जन आंदोलन पोर्टल के माध्यम से की जाती है। वर्तमान में पोषण माह गतिविधियों का सुचारू संचालन करने से सिवनी जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।