बच्चों के लिए घर में ही बनाएं एप्पल पाई, इसके लिए पहले डो तैयार करें और फिर भरावन की सामग्री बनाएं - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 12 सितंबर 2020

बच्चों के लिए घर में ही बनाएं एप्पल पाई, इसके लिए पहले डो तैयार करें और फिर भरावन की सामग्री बनाएं

एप्पल पाई केक की तरह ही बनने वाली डिश है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए सेब के टुकड़ों की स्टफिंग की जाती है। बच्चों को इसका स्वाद बहुत पसंद आता है।

एप्पल के साथ अन्य फलों की स्टफिंग करके भी आप इस डिश को हेल्दी और टेस्टी बना सकती हैं। एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राय करें। आप अपने साथ बच्चाें को भी इसे बनाने में शामिल कर सकती हैं।

पहले डो बनाएं...
- चलनी में 1 कप आटा, 1/2 कप मैदा, 1/2 छोटा चम्मच नमक डालकर बड़े बाउल में छानें।

- इसमें 1/4 कप जैतून या मूंगफली का तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

- थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए इसे आटे की तरह गूंध लें। इसे मलते हुए नहीं गूंधना है बल्कि मिलाते हुए गूंधना है।

- अब इसे कपड़े से ढंककर एक तरफ़ रखें।

भरावन बनाएं...
- एप्पल पाई का भरावन बनाने के लिए 2-3 सेब छील लें। सेब को बीच से काटकर दो हिस्सों में बांटें।

- फिर इनकी पतली-पतली स्लाइस काटें। अब बड़े बाउल में कटे हुए सेब, 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच जायफल पाउडर, 1-2 बड़े चम्मच ब्राउन शुगर या सफ़ेद शक्कर, 2 बड़े चम्मच गेहूं का आटा डालकर चम्मच से अच्छी तरह से मिलाएं।

एप्पल पाई ऐसे तैयार करें :
- चकले पर सूखा आटा छिड़कें। गूंधे हुए आटे (डो) को दो बराबर हिस्सों में बांटें।

- इनकी गोल और मोटी रोटी बेल लें। याद रहे कि जिस बर्तन में एप्पल पाई बना रहे हैं उससे रोटी आकार में थोड़ी बड़ी होना चाहिए।

- अब बर्तन पर मक्खन लगाकर चिकना कर लें। एक रोटी को बेलन में लपेटकर सीधे बर्तन पर फैलाएं। इसे हाथों से हल्का-हल्का दबाते हुए सांचे के आकार में ढालें।

- अब इसमें सेब डालकर फैलाएं। ऊपर से कुछ बूंदें जैतून के तेल की फैलाएं। दूसरी रोटी सेब के ऊपर रखें।

- रोटी की किनारों को पहली यानी तली की रोटी के किनारों के साथ चारों तरफ़ से चिपका दें और अंदर की तरफ़ मोड़ दें।

- ऊपर वाली रोटी पर चाकू से डिज़ाइन जैसा चीरा लगा दें। ब्रश की मदद से ऊपर दूध लगाएं।

- अब ओवन को 375°F (200°C) पर प्रीहीट करें। इसमें एप्पल पाई को 50-60 मिनट तक सुनहरा होने तक बेक करें। लीजिए एप्पल पाई तैयार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Make apple pie at home for children, prepare doe for it and then make stuffing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33rgOXk