बालाघाट निवासी मुकेश और भारती का विवाह कराया गया विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

बुधवार, 9 सितंबर 2020

बालाघाट निवासी मुकेश और भारती का विवाह कराया गया विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत


     कलेक्ट्रेट कार्यालय बालाघाट में विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत  8 सितम्‍बर  को मुकेश और भारती का विवाह कराया गया है । विशेष विवाह अधिकारी एवं नवागत अपर कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए ने गवाहों के समक्ष मुकेश और भारती का विवाह करवाया और उन्हें विवाह प्रणाम पत्र प्रदान किया। इस सरकारी शादी ने आधुनिक होते हुए समाज में विवाह के बढ़ते खर्च को कम करने पर व जात पात के बंधन को तोड़ने का संदेश भी दिया है।

     वारासिवनी तहसील वारासिवनी ग्राम रजेगांव-भीमनगर निवासी 26 वर्षीय मुकेश गजभिए और वारासिवनी तहसील के ही ग्राम कायदी जोडापाठ वार्ड नं.-15 की निवासी 22 वर्षीय भारती राणा ने विशेष विवाह अधिकारी के समक्ष विवाह कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। वर एवं वधु ने एक दूजे को वरमाला पहनाकर मिठाई खिलाई और जीवन भर एक दूजे का साथ निभाने का संकल्प लिया । विवाह के पश्चात भारती और मुकेश प्रसन्न थे।