सिवनी कोरोना अपडेट 25 नए मरीज मिलें, वही 20 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 129 एक्टिव केस - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 14 सितंबर 2020

सिवनी कोरोना अपडेट 25 नए मरीज मिलें, वही 20 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 129 एक्टिव केस

 



मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें कान्हीवाड़ा के 31 वर्षीय पुरुष एवं 20 वर्षीय तथा 70 वर्षीय महिलाएं तथा 6 वर्षीय बालक, धनोरा विकासखंड के ग्राम खिरखिरी की 20 वर्षीय महिला, सिवनी नगरीय क्षेत्र डूंडा सिवनी का 23 वर्षीय पुरुष, ज्यारतनाका का 23 वर्षीय एवं 45 वर्षीय दो पुरुष, चंद्रप्रभा नगर का 30 वर्षीय पुरुष, रानी दुर्गावती वार्ड की 45 एवं 36 वर्षीय दो महिला ,अंबिका कॉलोनी का 60 वर्षीय पुरुष, महावीर वार्ड सिवनी का 55 वर्षीय पुरुष, भैरोगंज सिवनी का 59 वर्षीय पुरुष एवं 41 वर्षीय महिला, गुरुनानक वार्ड सिवनी के 57 वर्षीय तथा 39 वर्षीय दो पुरुष, काली चौक सिवनी का 43 वर्षीय पुरुष, कबीरवार्ड सिवनी का 63 वर्षीय पुरुष, घंसौर विकासखंड के सरोरा की 40 वर्ष की महिला तथा 29 वर्षीय पुरुष लखनादौन नगरीय क्षेत्र के 30 वर्षीय एवं 27 वर्षीय दो पुरुष खैरापलारी का एक पुरुष तथा कुरई की 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए हैं। वही विगत दिवस 20 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 14748 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 440 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 305 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 129 एक्टिव केस हैं।