इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं |आज का इतिहास 19 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 19 अक्तूबर 2020

इतिहास में आज की प्रमुख घटनाएं |आज का इतिहास 19 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

 

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

 



1630 -
बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया।

1689 -
रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और उसके बच्चे ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1722 -
फ्रांस के सी. होफर ने अग्निशामक यंत्र का पेटेेंट कराया।

1739 -
इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की।

1774 -
इंग्लैंड से सुप्रीम कोर्ट के जज ईस्ट इंडिया कंपनी प्रबंधन में सुधार के लिए कलकत्ता पहुंचे।

1853 -
अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी।

1872 -
न्यू साउथ वेल्स में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया।

1889 -
फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।

1915 -
रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा की।

1920 -
प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले का जन्म।

1926 -
जॉन सी गैरेंड ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।

1929 -
गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का जन्म।

1932 -
ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1932 -
फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने रेडियाे पर अपना पहला भाषण दिया।

1933 -
जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया।

1952 -
श्रीरामलू पोट्टी ने पृथक आंध्र राज्य की मांग लेकर आमरण अनशन शुरू किया।

1954 -
मिस्र और ब्रिटेन ने संधि पर हस्ताक्षर किये जिसके बाद ब्रिटिश सैनिक मिस्र से रवाना हुए।

1960 -
नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।

1961 -
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का जन्म।

1962 -
चेक गणराज्य की राजधानी प्राग से कम्युनिस्ट नेता स्टालिन के स्मारक को हटा लिया गया।

1970 -
स्वदेश निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।

1983 -
एस चंद्रशेखर को भौतिक शास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1994 -
तेल अवीव में एक बस में फिलीस्तीनी बम हमले में 22 लोगों की जान चली गयी।

2003 -
पोप जॉन पॉल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया।
यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।

2005 -
सद्दाम हुसैन पर मानवता के खिलाफ अपराध के लिए बगदाद में अभियोग चलाया गया।

2009 -
हरियाणा के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुए।

2012 -
लेबनान की राजधानी बेरूत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत, 110 अन्य घायल