2020 रसायन नोबेल पुरस्कार दो महिला वैज्ञानिकों को - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 7 अक्तूबर 2020

2020 रसायन नोबेल पुरस्कार दो महिला वैज्ञानिकों को

रसायन का नोबेल पुरस्कार 2020


नोबेल पुरस्कार 2020

रसायन का नोबेल पुरस्कार 2020

दो महिला वैज्ञानिकों को इस वर्ष का रसायन का नोबेल पुरस्कार

इस वर्ष का रसायन का नोबेल पुरस्कार दो महिला वैज्ञानिकों, इमैनुएल कारपेंटियर और जेनिफर ए डूडना को जिनोम एडिटिंगके लिए संयुक्त रूप से दिया जायेगा।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा कि दोनों वैज्ञानिकों ने जीन टेक्नोलॉजी के लिए अहम टूल सीआरआईएसपीआर-सीएएस9 विकसित किया है।इसे जेनेटिक सीजर्स नाम दिया गया है

विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार कहे जाने वाले नोबल पुरस्कार हर साल चिकित्सा, फिजिक्स, केमिस्ट्री, शांति, अर्थशास्त्र और साहित्य में दिया जाता है। इस साल चिकित्सा के क्षेत्र में यह पुरस्कार हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने वाले हार्वी जे ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को देने का एलान किया गया है।

 

वहीं, फिजिक्स के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार ब्लैक होल और सुपर मैसिव ऑब्जेक्ट्स से संबंधित खोजों के लिए  रोजन पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को दिया गया है। पुरस्कार राशि में से आधा हिस्सा पेनरोज को और बाकी आधे में से आधा-आधा गेंजेल और एंड्रिया के बीच वितरित किया जाएगा।

 

इस पुरस्कार को स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में शुरू किया गया था। पुरस्कार के विजेता को प्रशस्ति पत्र के साथ करीब 11 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि प्रदान की जाती है। नोबेल समिति गुरुवार को साहित्य, शुक्रवार को शांति और शनिवार को अर्थशास्त्र के विजेता का एलान करेगी।