भारत में सक्रिय मामलों में लगातार आ रही गिरावट :पिछले 24 घंटों में 79,415 रोगी ठीक हुए जबकि 55,839 नए मामले सामने आए - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 22 अक्तूबर 2020

भारत में सक्रिय मामलों में लगातार आ रही गिरावट :पिछले 24 घंटों में 79,415 रोगी ठीक हुए जबकि 55,839 नए मामले सामने आए

 

भारत में सक्रिय मामलों में लगातार आ रही गिरावट का रुख बिना रूके जारी है। पिछले तीन दिनों में सक्रिय मामले कुल मामलों के 10 प्रतिशत से भी कम पर कायम हैं। इससे पता चलता है कि देश भर में कोविड-19 रोगियों के 10 मामलों में से सिर्फ एक ही सक्रिय मामला है।

वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों में से सिर्फ 9.29 प्रतिशत मामले सक्रिय हैं जो कि 7,15,812 हैं।



पिछले तीन दिनों में पॉजिटिव मामलों की दर 5 प्रतिशत से लगातार नीचे बनी हुई है। इससे यह पता चलता है कि केन्द्रह तथा राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की केन्द्रित रणनीति और कार्रवाई के चलते संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी लगाम लगाने में मदद मिली है। प्रतिदिन पॉजिटिव मामलों की संख्या् 3.8 प्रतिशत पर आ गई है।

प्रतिदिन पॉजिटिव मामलों की दर में आ रही गिरावट को सक्रिय मामलों में आ रही गिरावट से भी मापा जा सकता है जो‍ कि 7.5 लाख (7,15,812) से नीचे बनी हुई है।

ठीक हुए रोगियों के कुल मामले 69 लाख के आसपास (68,74,518) हैं। सक्रिय मामलों और ठीक हुए मामलों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह आज 61,58,706 पर आ गया है।

पिछले 24 घंटों में 79,415 रोगी ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 55,839 नए पु‍ष्ट मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय रिकवरी रेट (ठीक हुए मामले) बढ़कर 89.20 प्रतिशत हो गया है।

 

ठीक हुए रोगियों के 81 प्रतिशत नए मामले 10 राज्योंं/केन्द्र शासित प्रदेशों में हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में 23,000 से ज्या्दा रोगी ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में कुल नए पुष्ट  मामले 55,839 सामने आए हैं।

इनमें से 78 प्रतिशत 10 राज्योंा/केन्द्र शासित प्रदेशों में हैं। महाराष्ट्र  और केरल अभी भी बड़ी संख्या में नए मामले दर्ज कर रहे हैं जो कि प्रत्येंक में 8,000 से ज्याादा है। इसके बाद, कर्नाटक ने 5,000 से ज्याीदा मामले दर्ज किए हैं।

पिछले 24 घंटों में 702 मामलों में मरीजों की मौत हुई है। इनमें से करीब 82 प्रतिशत इन 10 राज्यों /केन्द्र शासित प्रदेशों में हैं।

महाराष्ट्रे से 25 प्रतिशत से ज्यालदा मामलों में रोगी की मौत दर्ज की गईं हैं (180 मौतें)।