Badwani Corona Update :जिले में 6 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

Badwani Corona Update :जिले में 6 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

 



बड़वानी में रविवार की देर शाम को 6 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1966 हो गई है। इसमें से 1761 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 184 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 21 लोगो की मृत्यु हुई है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें पानसेमल की 45 वर्षीय महिला, बाबदड़ की 65 वर्षीय महिला, वलन की 20 वर्षीय महिला, मतराला का 43 वर्षीय पुरूष, ठीकरी का 54 वर्षीय पुरूष, घटवा का 52 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।

बड़वानी के 18 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात सोमवार को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 1966 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये गये थे, इसमें से 1761 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 184 कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। जबकि 21 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।