:
बड़वानी में मंगलवार की
देर शाम को 9 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले
में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1905 हो गई है। इसमें से 1707
लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 177 लोगो का उपचार
बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 21 लोगो की
मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें सिलावद का 36 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय महिला, सेंधवा का 44 वर्षीय पुरूष, 18 वर्षीय बालक, पानसेमल का 30 वर्षीय पुरूष, राजपुर का 75 वर्षीय पुरूष, कन्ड्रा का 25 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।