Badwani Daily News : आज मिले 7 कोरोना के नए मामले अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर हुई इतनी - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

रविवार, 18 अक्टूबर 2020

Badwani Daily News : आज मिले 7 कोरोना के नए मामले अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर हुई इतनी

 बड़वानी में शनिवार की देर शाम को 7 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 2051 हो गई है। इसमें से 1852 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 178 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 21 लोगो की मृत्यु हुई है। 

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें वरला का 32 वर्षीय पुरूष, पानसेमल का 48 वर्षीय पुरूष, मलफा की 50 वर्षीय महिला, खेतिया की 39 वर्षीय महिला, चाटली की 13 वर्षीय बालिका, 15 वर्षीय बालिका एवं 9 वर्षीय बालक सम्मिलित है।