
Barwani Daily Update
जिले में 14 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव
बड़वानी 14 अक्टूबर 2020/बड़वानी में मंगलवार की देर शाम को 14 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। वही सेन्ट्रल पोर्टल के माध्यम से जिले के 25 ऐसे पाॅजिटिव लोगो की भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिन्होने अपनी जांच एवं उपचार दूसरे राज्यों में करवाकर अब स्वस्थ्य हो चुके है। इस प्रकार जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 2023 हो गई है। इसमें से 1807 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 195 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 21 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की देर शाम को जिन 14 व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें पानसेमल की 24 वर्षीय महिला, 53 वर्षीय पुरूष, 17 वर्षीय बालिका, 38 वर्षीय महिला, चाटली की 20 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, निवाली का 25 वर्षीय पुरूष, काजलमाता का 30 वर्षीय पुरूष, सेंधवा की 45 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरूष, बलवाड़ी की 55 वर्षीय महिला, आवली का 38 वर्षीय पुरूष, अलखड़ की 30 वर्षीय महिला, बड़वानी 71 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।
17 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद मिली छुट्टी
बड़वानी 14 अक्टूबर 2020/बड़वानी के 17 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात बुधवार को आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 2023 लोग कोरोना वायरस पाॅजिटिव पाये गये थे, इसमें से 1807 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 195 कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। जबकि 21 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।
343 और लोगो की रिपोर्ट प्राप्त हुई निगेटिव
बड़वानी 14 अक्टूबर 2020/ जिले से भेजे गये सेम्पल में से 343 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 30972 लोगो के सेम्पल जाॅच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 28350 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 2023 लोगो की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है, वही 599 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।
ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 2023 लोगो में से 1807 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में 195 कोरोना वायरस पाॅजिटिव का बड़वानी एवं इन्दौर में चल रहा है, वही 21 लोगो की मृत्यु हुई है।