22 अक्टूबर की प्रमुख घटनायें | भारतीय और विश्व इतिहास में - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 22 अक्तूबर 2020

22 अक्टूबर की प्रमुख घटनायें | भारतीय और विश्व इतिहास में

 


22 अक्टूबर की प्रमुख घटनायें

भारतीय और विश्व इतिहास में 22 अक्टूबर की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं :


अशफाक उल्ला खान

अशफाक उल्ला खान का जन्म 22 अक्तूबर, 1900 को उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में हुआ था। अशफाक उल्ला खान तब केवल 20 वर्ष के थे जब गांधी जी ने असहयोग आंदोलन शुरू किया था और भारतीयों से सरकार को करों का भुगतान न देने और अंग्रेजों के साथ सहयोग न करने का आग्रह किया था। वर्ष 1922 में गांधी जी ने चौरी-चौरा कांड के कारण असहयोग आंदोलन को वापस ले लिया,


अदम गोंडवी

हिंदी के मशहूर कवि अदम गोंडवी का जन्म 22 अक्तूबर, 1947 को उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुआ था। उनका मूल नाम तो रामनाथ सिंह था, किंतु उन्होंने जीवन भर अदम गोंडवी के नाम से लिखा और हिंदी साहित्य में अपनी विशिष्ट शैली के लिये एक विशेष स्थान हासिल किया। अदम गोंडवी ने आम जनमानस की समस्याओं को आत्मसात किया और उन्हें कलमबद्ध कर अपने अंदाज़ में पेश करने का प्रयास किया। अदम अपनी अंतिम साँस तक समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों के विरुद्ध अपनी कविताओं के सहारे एक योद्धा की तरह लड़ते रहे। अदम गोंडवी को हिंदी गजल में दुष्यंत कुमार की परंपरा को आगे बढ़ाने और एक नई दिशा देने वाले कवि के रूप में जाना जाता है। उन्होंने हिंदी में गजलों को लोगों के विरोध का एक माध्यम बनाया और जनता के हाथ में कविता की वो मशाल दी जो आगे कई वर्षों तक जलती रहेगी

1796 - पेशवा माधव राव द्वितीय ने आत्महत्या की।

1867 -
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गयी।

1875 -
अर्जेंटीना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुआत।

1879 -
ब्रिटिश शासन में पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ शुरू हुआ।

1883 -
न्यूयाॅर्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन।

1900 -
भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक उल्ला ख़ाँ का जन्म।

1937 -
प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं पटकथा लेखक कादर खान का जन्म।

1962 -
भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना 'भाखड़ा नांगल' राष्ट्र को समर्पित की गयी।

1964 -
फ्रांसिसी दार्शनिक एवं लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।

1975 - '
वीनस-9' अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण।

1975 -
तुर्की के राजनयिक की वियना में गोली मारकर हत्या।

2004 -
अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर।
सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।

2006 -
अफगानिस्तान में नशीली दवाएं जब्त की गईं।

2007 -
चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कमान संभाली।

2008 -
श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से चन्द्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

2014 -
माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा की संसद पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।

2016-
भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता।