Nobel Prize 2020 : साहित्य के नोबेल पुरस्कार 2020 कवयित्री लुईस ग्लक - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 8 अक्तूबर 2020

Nobel Prize 2020 : साहित्य के नोबेल पुरस्कार 2020 कवयित्री लुईस ग्लक


  
साहित्य के नोबेल पुरस्कार 2020
कवयित्री लुईस ग्लक

अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लक को वर्ष 2020 के लिए साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए यह सम्मान दिया गया है। उनकी आवाज जो खूबसूरती के साथ-साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है।

 

कवयित्री लुइस ग्लक ने 1968 में 'फर्स्टबोर्न' के साथ अपनी शुरुआत की और जल्द ही अमेरिकी समकालीन साहित्य में सबसे प्रमुख कवियों में शामिल हो गईं। उन्होंने बारह कविताओं का संग्रह और कुछ निबंध प्रकाशित किए हैं।

लुईस ग्लक के सबसे प्रशंसित संग्रहों में से एक 'द वाइल्ड आइरिसजो कि (1992) में प्रकाशित हुई। इस संग्रह की एक कविता 'स्नोड्रॉप्स'  में उन्होंने सर्दियों के बाद के जीवन की चमत्कारी वापसी का वर्णन किया है।

2019 में पीटर हैंडका को दिया गया था साहित्य का नोबेल पुरस्कार

साल 2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार आस्ट्रियाई मूल के लेखक पीटर हैंडका को दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार उनके शानदार लेखन और भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए दिया गया था।