Seoni Daily News Update :4 मरीज मिले, वहीं 5  हुए स्वस्थ   50 एक्टिव केस - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 15 अक्तूबर 2020

Seoni Daily News Update :4 मरीज मिले, वहीं 5  हुए स्वस्थ   50 एक्टिव केस

 

Seoni Daily News Update

सिवनी 15 अक्टूबर 2020


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की विगत देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 4 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें बरघाट में 1, घंसौर के ग्राम बालपुर में 1, लखनादौन वार्ड नं.2 में 1 तथा सिवनी नगरीय क्षेत्र डूण्डासिवनी में 1 पॉजिटिव मरीज मिला है। वहीं विगत दिवस 5  मरीज पूर्णत: ठीक हो चुके हैं।


       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 25663 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 1147 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 1090 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के 50एक्टिव केस हैं। जिनमें से 37 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कट्रोल सेंटर से की जा रहीं।