Seoni Daily News :3 मरीज मिले, वहीं 4 हुए स्वस्थ 66 एक्टिव केस - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 21 अक्तूबर 2020

Seoni Daily News :3 मरीज मिले, वहीं 4 हुए स्वस्थ 66 एक्टिव केस

 Seoni Daily News


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की विगत देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 3 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें छपारा मुख्यालय के संजय कॉलोनी में 1 तथा भीमगढ़ में 1, सिवनी विकासखण्ड के ग्राम लखनवाड़ा में 1 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं विगत दिवस 4 मरीज पूर्णत: ठीक हो चुके हैं।



       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 27834 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 1200  कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 1126  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के 66 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 59 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कट्रोल सेंटर से की जा रहीं।