Seoni Daily Update :महिलाओं का सशक्तिकरण विषय पर विशेष महिला विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम सम्पन्न - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2020

Seoni Daily Update :महिलाओं का सशक्तिकरण विषय पर विशेष महिला विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम सम्पन्न

 Seoni Daily Update :



राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के समन्वय से जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ एस.के. मिश्र के कुशल मार्गदर्शन एवं अपर जिला न्यायाधीश/सचिव श्री सी.के. बारपेटे, , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी के निर्देशन में ग्राम छपारा  में महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा हेतु विधिक रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से 16 अक्टूबर को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपारा में महिलाओं का सशक्तिकरण विषय पर विशेष महिला साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला विधिक सहायता अधिकारी दीपिका ठाकुर, तहसीलदार छपारा नितिन गौंड, खण्ड चिकित्सा अधिकारी देवाशीष बैनर्जी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गीतराज गेडाम, रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता शशिबाला डहेरिया, रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता कु0 कुसुम यादव के करकमलों से दीप प्रज्जविल कर अतिथियों का स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुये सर्वप्रथम इस जागरूकता कार्यक्रम को आयोजित किये जाने के उद्देश्य से उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया गया तत्पश्चात् जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी द्वारा संचालित निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवा योजना एवं मध्यस्थता योजना तथा लोक अदालतों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

 कार्यक्रम में उपस्थित खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सा विभाग से महिलाओं के विषय में संचालित होने वाली जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण योजना के संबंध में महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई। रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता शशिबाला डहेरिया द्वारा बताया गया कि प्रत्येक महिलाओं को कानून के माध्यम से अनेक अधिकार प्रदान किये गये है। जिसके संबंध में उन्हें जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। जिससे वे उन अधिकारों का भली भांति उपयोग कर सके। रिसोर्स पर्सन डहेरिया द्वारा घरेलू हिंसाओं से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम भा0द0सं0 की धारा 304बी दहेज मृत्यु, दहेज क्रूरता, धारा 354 के अंतर्गत महिलाओं के विरूद्ध घटित होने वाले अपराधों और उनके संबंध किये गये सजा के प्रावधानों, छेड़छाड़, भ्रूण हत्या, गर्भ का चिकित्सकीय समापन, बलात्कार, बंदी महिला के अधिकार, पाक्सो एक्ट आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता कु0 कुसुम यादव द्वारा पारिवारिक विवादों से संबंधित कानूनों विवाह विच्छेद, भरण पोषण आदि के संबंध में जानकारी दी। महिलाओं को संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों के संबंध में एवं महिलाओं के सिविल अधिकार जिसमें उनके संपत्ति संबंधी अधिकार आदि को विस्तार से बताया गया। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी छपारा  गीतराज गेडाम ने खाद्य सुरक्षा, वितरण एवं आपूर्ति से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। राशनकार्ड, पात्रतापर्ची आदि के संबंध में साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।