Seoni Today Breaking News:सगे मामा का लड़का निकला दुष्कर्म का आरोपी - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 15 अक्तूबर 2020

Seoni Today Breaking News:सगे मामा का लड़का निकला दुष्कर्म का आरोपी



 Seoni Today Breaking News:सगे मामा का लड़का निकला दुष्कर्म का आरोपी

सिवनी। पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक ने नाबालिग बालिकाओं पर घटित होने वाले अपराधों में गंभीरता से कार्यवाही करने व आरोपियों को कड़ी सजा दिलाए जाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। दिनांक 14 अक्टूबर 2020 को 17 वर्षीय नाबालिक लड़की अपने पिता के साथ थाना बंडोल में सूचना दी कि उसके सगे मामा का लड़का धर्मेंद्र सतनामी 24 निवासी जैतपुर खुर्द ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह 7 माह की गर्भवती हो गई। तो उसे छोड़ दिया तथा अब बच्चा उसका नहीं होने का आरोप लगा रहा है। जो सूचना पर आरोपी के विरुद्ध थाना बंडोल में अपराध क्रमांक 427/ 2020 धारा 363, 366 ए, 376, 376 (2) (एन) 3 76(2), (च) 344 ताहि 3, 4, 5 (I) (5)( j) (ii) पास्को एक्ट का प्रकरण महिला उपनिरीक्षक ममता परस्ते द्वारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी सुश्री पारुल शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बंडोल ने पीड़िता की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र सतनामी निवासी जैतपुर खुर्द थाना बंडोल को चंद घंटों में गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस कार्य में सराहनीय कार्य अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी सुश्री पारुल शर्मा, थाना प्रभारी बंडोल दिलीप पंचेश्वर, उप निरीक्षक ममता परस्ते, प्रधान आरक्षक जसवंत ठाकुर, आरक्षक बृजेंद्र लोखंडे, अमर उइके, महिला आरक्षक मालती डहेरिया, कुसुमलता का विशेष योगदान रहा।