Ujjain Incident Update : उज्जैन में एसआईटी ने की जाँच शुरू - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020

Ujjain Incident Update : उज्जैन में एसआईटी ने की जाँच शुरू

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार उज्जैन में संदिग्ध रूप से डिनेचर्ड स्पिरिट के कारण मृत 12 व्यक्तियों के प्रकरण के समग्र पहलुओं की अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह डॉ. राजेश राजौरा के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री एस.के. झा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सुशांत सक्सेना के जाँच दल ने 16 अक्टूबर से जाँच प्रारम्भ कर दी है। जाँच दल ने उज्जैन के छत्रीचौक, रीगल टॉकीज, खाराकुँआ थाना एवं विभिन्न रैन-बसेरों में जाकर मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। दल के साथ उज्जैन कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह भी मौजूद थे।