इतिहास में 11 नवंबर को हुई प्रमुख घटनाएं 11th November Major Event in History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 11 नवंबर 2020

इतिहास में 11 नवंबर को हुई प्रमुख घटनाएं 11th November Major Event in History

 इतिहास में 11 नवंबर को हुई प्रमुख घटनाएं  11th November Major Event in History



1208 - ओत्तो वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।

1745 - चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी।

1811 - कार्टाजेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

1836 - चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1888 - स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म।

1889 - वाशिंगटन को अमेरिका का 42वां प्रांत घोषित किया गया।

1918 - पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1937 - अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थाॅमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1962 - कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।

1966 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।

1973 - पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरु।

1975 - अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।

1975 - ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री गौग व्हिटलैम को गवर्नर जनरल सर जॉन केर ने पद से हटा दिया जिसके बाद मैलकॉम फ्रेजर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया।

1978 - मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने।

1982 - इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लाेगों की मौत।

1985 - एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फिल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।

2004 - फिलीस्तीन लिब्रेशन ऑर्गेनाइजेशन ने यासर अराफात की मौत की पुष्टि की, महमूद अब्बास को संगठन का अध्यक्ष चुना गया।

2013 - सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में आये भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।

2014 - पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।