इतिहास में 17 नवंबर की प्रमुख घटनाएं - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 17 नवंबर 2020

इतिहास में 17 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

 इतिहास में 17 नवंबर की प्रमुख घटनाएं



1278 -इंग्लैड में जालसाजी के आरोप में 680 यहूदियों को गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फांसी पर लटकाये गये।

 

1525 - भारत को जीतने के मकसद से बाबर ने सिंध के रास्ते पांचवीं बार यहां प्रवेश किया।

 

1831 - इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए ।

 

1869 - इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने पहली साइकिल रेस जीती।

 

1918 - सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ हॉलैंड बनी।

 

1928 - लाठी चार्ज में घायल होने के बाद लाला लाजपत राय का निधन।

 

1932 - तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।

 

1933 - अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।

 

1966 - भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता।

मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थीं।

 

1993 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।

 

1999 - अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।

 

2004 - रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने।

 

2005 - श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न।

 

2005 - इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की।

 

2006 - अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।

 

2007 - आस्कर विजेता पीटर जीनर का निधन।

 

2012 - भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन।

 

2012 - मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गए।

 

2013 - रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।

 

2016 - भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल श्रीनिवास कुमार सिन्हा का निधन।