चक्रवाती तूफान निवार :पुड्डुचेरी में भारी तबाही - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 26 नवंबर 2020

चक्रवाती तूफान निवार :पुड्डुचेरी में भारी तबाही

 

चक्रवाती तूफान निवार


चक्रवाती तूफान निवार ने पुड्डुचेरी में भारी तबाही मचायी है और इसके कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गये हैं।

चक्रवाती तूफान बुधवार की रात तमिलनाडु में विल्लुपुरम जिला के मरक्कनम के पार गया।

पुड्डेचेरी के एझिल नगर, वेंकट नगर, बालाजी नगर सहित अन्य निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। कुछ घरों में पानी भर गया है, जिसके कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

चक्रवाती तूफान निवार


उपराज्यपाल किरण बेदी ने व्हाट्सऐप पोस्ट में जानकारी दी है कि सिर्फ ग्रांड बाज़ार पुलिस क्षेत्र से पेड़ गिरने की सात घटनाओं की सूचना मिली है। उन्होंंने बताया कि रेनबो नगर में एक घर में अचेत अवस्था में पड़ी एक वृद्ध महिला तथा एक बच्चे को बचाया गया है।

पुड्डुचेरी के कई क्षेत्रों में बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हुयी थी, जिसे फिर से बहाल कर दिया गया है। चक्रवात के मद्देनजर जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए उचित एहतियाती कदम उठाए गए थे। पुडुचेरी बंदरगाह से सभी चक्रवात चेतावनी संकेत हटा दिए गए थे।

इस बीच मुख्यमंत्री वी नारायसामी आज निवार से हुयी क्षति का मुआयना करने के लिए शहर का दौरा कर रहे हैं।


निवार चक्रवात: शाह ने नरायणसामी और पलानीस्वामी से बात की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी और पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नरायण स्वामी से बात कर चक्रवाती तूफान निवार के कारण उत्पन्न स्थित की जानकारी ली है।

तमिलनाडु और पुड्डुचेरी चक्रवाती तूफान की चपेट में आये हैं जिससे वहां कई स्थानों पर भारी तबाही मची है।

श्री शाह ने आज यहां कहा कि केन्द्र सरकार निवार चक्रवात के मद्देनजर तमिलनाडु और पुड्डुचेरी की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने कहा, “ मैंने मुख्यमंत्री ई पलानी स्वामी और वी नरायणस्वामी से बात कर केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ की टीमें जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए घटनास्थल पर हैं।

उल्लेखनीय है कि निवार ने पुड्डुचेरी में भारी तबाही मचायी है और इसके कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजले के खंभे उखड़ गये हैं। तूफान बुधवार की रात तमिलनाडु में विल्लुपुरम जिला के मरक्कनम के पार गया।

पुड्डेचेरी के एझिल नगर, वेंकट नगर, बालाजी नगर सहित अन्य निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। कुछ घरों में पानी भर गया है, जिसके कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।