IPS डी. रूपा से तथ्यात्मक बहस जीतने पर ट्विटर यूजर का अकाउंट किया गया सस्पेंड, True Indology IPS D ROOPA CONTROVERSY - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 18 नवंबर 2020

IPS डी. रूपा से तथ्यात्मक बहस जीतने पर ट्विटर यूजर का अकाउंट किया गया सस्पेंड, True Indology IPS D ROOPA CONTROVERSY

IPS डी.रूपा से तथ्यात्मक बहस जीतने पर ट्विटर यूजर का अकाउंट किया गया सस्पेंड 

ट्रू इंडोलॉजी IPS रूपा कॉन्ट्रोवर्सी 

सीनियर आईपीएस अधिकारी और अब कर्नाटक की प्रमुख सचिव गृह बन चुकीं डी. रूपा (D. Roopa) एक बार से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाली रूपा को लेकर ट्विटर पर #Roopa भी ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर हुई रूपा की बहस के बाद से True Indology नामक फेमस ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया, जिस वजह से संग्राम छिड़ा हुआ है।

ट्विटर पर डी. रूपा और True Indology के बीच  दीपावली पर पटाखे फोड़ने को लेकर बहस हुई,  जिस पर D रूपा ने TrueIndology को  चैलेंज किया किफटाके  फोड़ने को लेकर किसी भी पौराणिक ग्रंथ में उल्लेख दिखाने पर वो True Indology से माफ़ी मांगेंगी.




डी रूपा द्वारा दिये गये इस चैलेंज के जवाब में ट्रू इंडोलॉजी  ने  स्कन्द पुराण का एक श्लोक दिखाया 



लेकिन इसके बाद भी डी रूपा ने चैलेंज के विपरीत माफ़ी मांगना तो दूर तथ्य स्वीकार करने से भी इंकार कर दिया और "ट्रू इंडोलॉजी" को धमकाने लगीं



अंत में ट्वीटर द्वारा ट्रू इंडोलॉजी का अकाउंट ससपेंड कर दिया गया.

 ट्रू इंडोलॉजी द्वारा तथ्यात्मक बहस में डी रूपा को हराने के बाद ट्विटर द्वारा उनका अकाउंट सस्पेंड करने से  सोशल मीडिया पर यूजर डी रूपा और ट्विटर पर भड़क गए और ट्विटर पर #BringBackTrueIndology ट्रेंड करने लगा जिसपर अभी तक 2 लाख से अधिक ट्वीट हो चुके हैं इसके साथ कि #shameOnYouIPSRoopa भी ट्रेंड हो रहा है 


एक तथ्यात्मक बहस में तथ्यों के साथ जवाब देने पर  किसी नियम का उल्लंघन न करने के बावजूद ट्रू इंडोलॉजी  का टि्वटर अकाउंट सस्पेंड किया जाना लोगों के मन में सैकड़ों सवाल पैदा करता है

• क्या किसी व्यक्ति द्वारा तथ्यों को सामने रखने पर उसकी आवाज दबा दी जायेगी?

• क्या एक IPS अपनी शक्तियो का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं?

• क्या शासकीय IPS अधिकारीयों को अपने वेरिफ़िएड अकाउंट को पर्सनल यूज़ किया जाना चाहिए?