MP News :आश्रम की दिव्यांग महिला ने दिया बच्ची को जन्म, रेप केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच- कैसे गर्भवती हुई? - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 26 नवंबर 2020

MP News :आश्रम की दिव्यांग महिला ने दिया बच्ची को जन्म, रेप केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच- कैसे गर्भवती हुई?

 दिव्यांग महिलाओं के साथ समाज का रवैया हमेशा कठोर ही रहा है। उनकी सुरक्षा के मुद्दे पर तमाम दावे होने के बावजूद उनके साथ कुछ न कुछ गलत होता ही रहता है। अब मध्य प्रदेश के देवास में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है। दरअसल मध्य प्रदेश के कबीर आश्रम में रह रही एक दिव्यांग महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। यह जानकारी जिलाधिकारी ने बुधवार को दी। जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि कबीर आश्रम की 22 साल की मूक बधिर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उसने बच्ची को जन्म दिया है।

Mp daily news


आईएएस शुक्ला ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की तहकीकात के लिए टीमों का गठन भी कर दिया गया है। आश्रम में पूछ-ताछ के बाद पुलिस को पता चला है कि इस महिला को 6 साल की उम्र में उसके माता-पिता ने वहां छोड़ दिया था। उसके बाद से ही वह देवास जिले में कबीरपंथी समूह द्वारा चलाए जा रहे दो आश्रमों में रह रही थी। जिला अस्पताल में बच्ची के जन्म के बाद यह मामला सामने आया है।