सिवनी के समाचार :सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन ने किया 3626.13 लाख रूपये की 2 सड़कों का भूमि पूजन - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 12 नवंबर 2020

सिवनी के समाचार :सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन ने किया 3626.13 लाख रूपये की 2 सड़कों का भूमि पूजन

 सिवनी के समाचार 

कार्यालय परियोजना महाप्रबंधक म.प्र.ग्रा.स.वि.प्रा. परियोजना कियान्वयन इकाई-1 सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय-3) अंतर्गत 2 स्वीकृत सड़कों का भूमिपूजन विगत 11 नवम्बर 20 को सांसद सिवनी-बालाघाट डॉ ढालसिंह बिसेन के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मीना बिसेन, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री आलोक दुबे, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती गोमती ठाकुर,  अध्यक्ष जनपद पंचायत बरघाट श्री सुनील तेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही।



       विकासखण्ड कुरई के ग्राम गोपालगंज से ग्राम गंगेरूआ तक बनने वाली सड़क की लम्बाई 29.00 किमी है। जिसकी लागत 1816.68 लाख रूपये है। जिसमें 10 नवीन पुलियों का निर्माण किया जाएगा। उक्त मार्ग की वर्तमान चौड़ाई 3.75 मीटर है जिसकों 5.50 मीटर चौड़ाई में उन्नयनीकरण किया जाएगा। गोपालगंज से गंगेरूआ मार्ग निर्माण से लगभग 20 से 22 ग्रामों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे।

इसी प्रकार विकासखण्ड बरघाट के ग्राम जेवनारा से ग्राम धपारा तक बनने वाली सड़क की लम्बाई 27 किमी है जिसकी लागत 1809.45 लाख रूपये है। जिसमें 18 नवीन पुलियों का तथा 4 वृहद पुलों का निर्माण किया जावेगा। उक्त मार्ग की वर्तमान चौड़ाई 3.75 मीटर है जिसका 5.50 मीटर चौड़ाई में उन्नयनीकरण किया जाएगा। जिससे 15 से 16 ग्राम लाभांवित होंगे। उपरोक्त मार्गों को पूर्ण करने हेतु 18 माह की समयावधि तय की गई है।