इतिहास में 03 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं |Major events of December 03 in history - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

इतिहास में 03 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं |Major events of December 03 in history

 इतिहास में 03 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं



1796 - बाजीराव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वह मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।

 

1828 - एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।

 

1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।

 

1882 - प्रसिद्ध चित्रकार एवं संविधान की मूल कृति के डिजाइनर नंदलाल बोस का जन्म।

 

1884 - भारत के पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म।

 

1889 - क्रांतिकारी खुदीराम बोस का जन्म।

 

1910 - फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।

 

1912 - तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।

 

1937 - भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म।

 

1948 - पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत।

 

1967 - भारत के पहले रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया।

 

1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

 

1979 - हॉकी के जादूगर ध्यान चंद का निधन।

 

1982 - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज का जन्म।

 

1984 - भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।

 

1989 - तत्कालीन सोवियत रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।

 

2004 - भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।

 

2011 - फिल्म अभिनेता देव आनंद का निधन।

 

2012 - फिलीपींस में भूफातूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।